Balrampur: मां की चीखों से दहल उठा था इलाका, लंबी कानूनी लड़ाई के बाद कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

जिस वारदात ने मानवता और रिश्तों दोनों को शर्मसार कर दिया था, उस मामले में अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला एवं सत्र न्यायालय ने महिला को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतारने के दोषी पाए गए दो अभियुक्तों को कठोर सजा सुनाई। अदालत के इस फैसले से वर्षों से न्याय की आस लगाए पीड़ित पक्ष को बड़ी राहत मिली है।

Balrampur: जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक जघन्य वारदात में जिला एवं सत्र न्यायालय ने शनिवार को दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने प्रत्येक दोषी पर एक लाख पचहत्तर हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला ऑपरेशन कनविक्शन और मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी का नतीजा है।

मामला 11 मई 2025 का है जब महदेईया बाजार बनगवा निवासी डब्लू ने कोतवाली उतरौला में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता कल्लू उर्फ मकसूद अहमद और मामा के लड़के हसरुद्दीन कुरैशी उर्फ हसरु ने उसकी मां व बहन पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी मां की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

अपराध निरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने वैज्ञानिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर समय से आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। सुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में जिला शासकीय अधिवक्ता कुलदीप सिंह, मॉनीटरिंग सेल प्रभारी बृजानन्द सिंह तथा कोतवाली उतरौला पुलिस टीम ने गवाहों और सबूतों को मजबूती से पेश किया।

DN Exclusive: सरकार की नीतियों में स्थिरता भारतीय उद्योग जगत के लिए सबसे महत्वपूर्ण: हर्ष पति सिंघानिया

दोषियों को मिली ये सजा

जिला एवं सत्र न्यायालय बलरामपुर ने दोनों अभियुक्तों कल्लू उर्फ मकसूद अहमद निवासी नई बस्ती महदेईया मोड़ और हसरुद्दीन कुरैशी उर्फ हसरु निवासी जलापुरवा महदेईया बनगवा को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास व कुल तीन लाख पचास हजार रुपये के जुर्माने की सजा दी।

DN Exclusive: एक Breaking News और पूरे न्यूजरूम में हड़कंप! अंदर की वो चुनौतियां, जो कम लोग जानते हैं

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन कनविक्शन के तहत चिन्हित मुकदमों में दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है।

Location :  Balrampur

Published :  31 May 2026, 12:02 AM IST

Advertisement