हिंदी
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (Img: Dynamite News)
Balrampur: उत्तर प्रदेश की बलरामपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने एटीएम कार्ड चोरी कर बैंक खाते से लाखों रुपये उड़ाने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पूर्व में पीड़ित के घर पर नौकर के रूप में काम करता था, जिसने विश्वासघात करते हुए इस बड़ी ठगी को अंजाम दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरबटोला पश्चिमी निवासी प्रेम कुमार मिश्रा ने कोतवाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पूर्व घरेलू नौकर ने उनका एटीएम कार्ड चोरी कर लिया है। इसके बाद आरोपी ने धोखाधड़ी से खाते से लगभग नौ लाख रुपये निकाल लिए।
ये भी पढ़ें- रात के अंधेरे में बहू का खौफनाक कारनामा! 3 महीने पहले हुई थी शादी, बिस्तर पर बेसुध मिले पति समेत 3 लोग
पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन और उच्च अधिकारियों के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की।
कोतवाली नगर पुलिस ने सुआवनाला से गेल्हापुर जाने वाले मार्ग से अभियुक्त सलमान उर्फ मन्ना निवासी पूरबटोला पश्चिमी को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने चालाकी से एटीएम का पिन जान लिया था और फिर धीरे-धीरे खाते से लगभग 10 लाख रुपये निकाल लिए।
अभियुक्त ने यह भी खुलासा किया कि चोरी की इस रकम से उसने एक नई मोटरसाइकिल, एसी, सैमसंग कंपनी की टीवी, समरकूल का कूलर, टुल्लू पंप, मोबाइल फोन खरीदा और अपने मकान का निर्माण कार्य भी करवाया। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही और तलाशी के दौरान उसके पास से HDFC बैंक का एटीएम कार्ड, 77,500 रुपये नकद, मोटोरोला व रेडमी के मोबाइल फोन, टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल, एलजी एसी, सैमसंग टीवी, समरकूल कूलर और हैवेल्स का टुल्लू पंप बरामद किया है।
ये भी पढ़ें- ‘भगवान! किस गुनाह की इतनी खौफनाक सजा दी…’ हाथरस हादसे में युवक की मौत के बाद बिखरा परिवार
बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए पुलिस ने आरोपी को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Location : Balrampur
Published : 21 August 2026, 5:36 PM IST
Topics : Balrampur Hindi news balrampur sp Balrampur