बलरामपुर में यूरिया बेचने के नाम पर चल रहा था खेल, कार्रवाई के बाद मचा हड़कंप

बलरामपुर में किसानों से निर्धारित दर से अधिक दाम लेने और यूरिया के साथ जबरन जिंक बेचने की शिकायत पर कृषि विभाग ने एक खाद विक्रेता का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।

Balrampur: जिले के गैण्डास बुजुर्ग विकास खंड स्थित जनकपुर बैरियर के पास यूरिया की मनमानी कीमत वसूलने और उर्वरक के साथ जबरन दूसरा सामान बेचने की शिकायत पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने त्वरित कदम उठाते हुए मैसर्स यादव ट्रेडर्स का उर्वरक बिक्री लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।

​दरअसल क्षेत्र के किसानों की ओर से यूरिया उर्वरक निर्धारित सरकारी दर से अधिक कीमत पर बेचे जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कृषि विभाग की टीम रविवार को जनकपुर बैरियर स्थित प्रतिष्ठान पर अचानक जांच करने पहुंची।

टीम को देखते ही दुकान का संचालक मुकेश कुमार यादव प्रतिष्ठान बंद करके वहां से चला गया। जांच टीम जब मौके पर पहुंची तो दुकान में संचालक के पिता मिले, लेकिन वे स्टॉक, पीओएस मशीन और बिक्री से जुड़े कागजातों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके।

बलरामपुर में ऐसे पकड़े गए मोबाइल चोर, बरामद फोन ने खोली पूरी कहानी

किसान ने बताया

मौके पर मौजूद स्थानीय किसानों से बातचीत के दौरान एक किसान ने बताया कि उनसे यूरिया की एक बोरी के साथ जबरन एक किलोग्राम जिंक दिया गया और इसके एवज में चार सौ रुपये वसूले गए। इस बयान से साफ हो गया कि दुकान पर सरकारी तय दरों से अधिक वसूली हो रही थी और किसानों पर यूरिया के साथ अन्य उत्पाद खरीदने का दबाव बनाया जा रहा था।

​जांच में सहयोग न करने, निरीक्षण के दौरान दुकान छोड़कर चले जाने, स्टॉक रजिस्टर न दिखाने और किसानों के साथ अनुचित दबाव बनाकर अधिक पैसे वसूलने को गंभीर लापरवाही माना गया। इसके बाद विभाग की ओर से जारी औपचारिक आदेश के जरिए संबंधित दुकान का लाइसेंस तुरंत रद्द कर दिया गया।

​प्रशासन ने विक्रेताओं  को दी चेतावनी

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसानों को सही मूल्य पर खाद उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। अगर कोई भी विक्रेता निर्धारित दर से अधिक पैसे वसूलता है या खाद के साथ कोई अन्य सामग्री जबरन जोड़कर बेचता है, तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

जिस हाथ ने चलना सिखाया, उसी ने ले ली पिता की जान; बलरामपुर में कलयुगी बेटे के गुस्से ने उजाड़ दिया हंसता-खेलता परिवार

किसानों से किया ये आग्रह

इसके साथ ही किसानों से आग्रह किया गया है कि वे खाद खरीदते समय रसीद जरूर लें और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।

Location :  Balrampur

Published :  28 July 2026, 6:12 AM IST

Advertisement