हिंदी
एक साल से पीड़िता को नहीं मिला इंसाफ
Badau: बदायूं जिले में महिला उत्पीड़न का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वजीरगंज थानाक्षेत्र के कादरनगर गांव की रहने वाली पीड़िता गुड्डो देवी बीते दस माह से न्याय की गुहार लगा रही है। महिला का आरोप है कि दबंगों ने जमीन विवाद के चलते उसे जिंदा जलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय तहरीर तक फाड़ दी। पीड़िता ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है और अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं से न्याय की मांग कर रही है।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता के परिवार और गांव के दबंगों के बीच लंबे समय से मकान की जगह को लेकर विवाद चल रहा था। 30 अक्टूबर 2024 को दबंगों ने कब्जे की नीयत से महिला के घर पर धावा बोला। आरोप है कि हथियारों और लाठी-डंडों से लैस होकर वे घर में घुसे और महिला को गालियां देने लगे। विरोध करने पर महिला को बुरी तरह पीटा गया। इसके बाद घर में रखे बाजरे के पूले में आग लगाकर उसे धकेल दिया गया।
Crime News: पहले घर की बहू को 44 दिन तक कैद रखा, फिर किया ऐसा सितम कि सहम जाएंगे आप
धुएं और आग की लपटें देखकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह महिला को बचाया। गंभीर रूप से झुलसी हालत में उसे सीएचसी वजीरगंज ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल और फिर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान पीड़िता ने बयान दिया कि घटना में उसका घर और करीब 50 हजार रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
पीड़िता का कहना है
🚨 बदायूं से बड़ी खबर
भूमि विवाद में दबंगों ने महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की। परिजनों का आरोप- पुलिस ने FIR दर्ज करने के बजाय तहरीर फाड़ दी। 10 महीने से पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही, पर प्रशासन अब तक मौन। #Badaun #UttarPradesh #justiceforRuth pic.twitter.com/IaMSoihRUU
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 12, 2025
कि जब परिवारजन महिला को लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने न सिर्फ मुकदमा दर्ज करने से इंकार किया बल्कि ड्यूटी पर मौजूद दीवान ने तहरीर फाड़कर फेंक दी। इतना ही नहीं, उल्टा परिवार को ही कार्रवाई की धमकी दी गई। पीड़िता की बेटी ने बताया कि 11 मई को जब वह थाने में एफआईआर की कॉपी लेने गई तो पुलिसकर्मियों ने उसे धमकाकर भगा दिया और जेल भेजने की धमकी दी।
पीड़िता गुड्डो देवी का कहना है कि पहले भी दबंगों ने उसके घर में जबरन पशु बांधे और विरोध करने पर मारपीट की। तब गांव वालों ने मामले को दबा दिया था। लेकिन इस बार उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई और पुलिस ने भी आंखें मूंद लीं। महिला ने अब मुख्यमंत्री पोर्टल और एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
Location : Badau
Published : 12 September 2025, 10:15 AM IST
Topics : Badau Crime crime news UP Crime News UP News