बदायूं में सांसद आदित्य यादव के जन्मदिन की धूम, आवास पर कटा केक, अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

बदायूं के युवा और लोकप्रिय सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन शुक्रवार को कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। सिविल लाइंस स्थित आवास पर केक काटने के बाद समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने जिला पुरुष चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 12 June 2026, 5:58 PM IST
google-preferred

Budaun : बदायूं के युवा सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन जनसेवा और उत्साह के साथ मनाया गया कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं, वहीं जिला पुरुष चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को फल वितरित कर सेवा का संदेश भी दिया।

निजी सचिव ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

बदायूं के युवा और लोकप्रिय सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। सिविल लाइंस स्थित डीएम रोड आवास पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और शुभचिंतक पहुंचे।

सांसद के निजी सचिव अनिल गोस्वामी ने केक काटकर आदित्य यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और पूरे परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

Budaun Road Accident: रात का सफर बना आखिरी सफर, गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुआ दिल दहला देने वाला हादसा

मरीजों को जल्द ठीक होने की कामना की

जन्मदिन समारोह के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिला पुरुष चिकित्सालय पहुंचे, जहां भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद आदित्य यादव युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और समाज के हर वर्ग की आवाज बनकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सांसद का जन्मदिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस अवसर पर सतीश प्रेमी, इंदु सक्सेना, वैभव उपाध्याय, नरोत्तम यादव, सुनीता पाल, अनवर पठान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शुभचिंतक मौजूद रहे।

Location :  Budaun

Published :  12 June 2026, 5:56 PM IST

Advertisement