हिंदी
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या के शिव नगर कॉलोनी, हनुमत नगर वार्ड में मुख्य सड़क पर बना जर्जर नाला प्रशासन की अनदेखी का प्रतीक बन चुका है। सोमवार को इस उपेक्षा से त्रस्त कॉलोनीवासियों का सब्र टूट गया। उन्होंने सड़कों पर उतरकर नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन होगा।
डाइनामाइट न्यूज संवादाता के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने बताया कि यह नाला पिछले 7-8 वर्षों से बदहाल स्थिति में है। करीब आधे से अधिक पत्थर टूटे हैं और नाला खुला पड़ा है। आये दिन इसमें वाहन फंसते हैं, दुर्घटनाएं होती हैं और लोग घायल होते हैं। इससे भी गंभीर बात यह है कि नाले की निकासी कहीं नहीं है, जिससे बारिश में इसका गंदा पानी घरों में घुस जाता है और महामारी फैलने का खतरा बन जाता है।
प्रदर्शन के दौरान नागरिकों की आवाज एक ही थी
"साहब! बरसात आने वाली है, नाला साफ करवाईए, वरना हम घरों में नाले का पानी झेलने को मजबूर होंगे!"
नगर निगम और जनप्रतिनिधियों को कई बार शिकायत
जानकारी स्थानीय निवासी गुलशन तिवारी ने बताया कि नगर निगम और जनप्रतिनिधियों को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नागरिकों ने नगर निगम से मांग की है कि बरसात के पहले इस नाले की सफाई, मरम्मत और ढक्कन लगवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि जान-माल की हानि और बीमारियों से बचाव हो सके।
क्षेत्र के विकास और नागरिकों की समस्याओं से कोई सरोकार
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता से बातचीत में स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई बार इस समस्या की जानकारी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई, लेकिन आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। कॉलोनीवासियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है जैसे शासन-प्रशासन को इस क्षेत्र के विकास और नागरिकों की समस्याओं से कोई सरोकार ही नहीं है। प्रदर्शन के दौरान नागरिकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नाले की मरम्मत और सफाई की कार्यवाही शुरू नहीं हुई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Raebareli News: रायबरेली जिलाधिकारी ने एसपी के साथ शिकायतों का किया निवारण, जानें पूरा मामला
Location : Ayodhya
Published : 9 June 2025, 7:29 PM IST
Topics : Ayodhya Dynamite News Hindi News Latest News protest