

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर राज करन नय्यर के दिशा-निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना उरुवा बाजार पुलिस ने हत्या के प्रयास के गंभीर आरोप में तीन नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पढिए पूरी खबर
गोरखपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर राज करन नय्यर के दिशा-निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना उरुवा बाजार पुलिस ने हत्या के प्रयास के गंभीर आरोप में तीन नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक उरुवा बाजार के नेतृत्व में उ0नि0 कुसुमेन्द्र सिंह मय टीम द्वारा की गई।
अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज
पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाना उरुवा बाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0206/2025 के अंतर्गत धारा 109/115(2)/352/351(3) भा0न्या0सं0 के तहत अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रामचन्द्र उर्फ रामचन्दर पुत्र रामआश्रय, सुजीत पुत्र रामचन्द्र व रोहित उर्फ बिठ्ठू पुत्र रामचन्द्र शामिल हैं। सभी आरोपी मंझरिया थाना क्षेत्र उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।
तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार
घटना का संक्षिप्त विवरण बताते हुए पुलिस ने बताया कि दिनांक 16 सितंबर 2025 को पानी भरने के मामूली विवाद को लेकर अभियुक्तों ने वादी व उसके परिजनों पर बर्बर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी चिंताजनक है। इनमें पहले भी मु0अ0सं0 206/2025 व 0216/2025 के तहत अपराध दर्ज हैं।
सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान
पुलिस ने बताया कि आरोपितों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उ0नि0 कुसुमेन्द्र सिंह, कां0 श्रवण कुमार व कां0 दीपक मौर्या ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने कहा कि जनपद में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाये जा रहे हैं।
कुछ समय से क्षेत्र में ऐसी घटनाएं
जनपदवासियों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही थीं, जिससे भय का माहौल व्याप्त था। गिरफ्तारी से लोगों को राहत मिली है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर विश्वास बढ़ा है।
पुलिस लगातार ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दे रही है ताकि समाज में कानून व्यवस्था की पुनः स्थापना हो सके। आरोपी अभी न्यायिक हिरासत में हैं और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गोरखपुर: अवैध बैंक चलाकर करोड़ों रुपये गबन करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरी खबर