हिंदी
बड़े पैमाने पर डिप्टी एसपी के तबादले
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बुधवार शाम को बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया। राज्य में बड़े स्तर पर डिप्टी एसपी के तबादले किये गये हैं। गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज, देवरिया, मेरठ, आगरा समेत एक दर्जन से अधिक पुलिस उपाधीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कुल 13 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला किया गया है।
तबादलों की सूची
1. सुश्री प्रिता, पुलिस उपाधीक्षक, पीटीएस गोरखपुर को सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा भेजा गया है।
2. पंकज लवानिया, सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज का पुलिस उपाधीक्षक, जनपद मेरठ के लिये तबादला किया गया है।
3. वरूण कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज को पुलिस उपाधीक्षक जनपद मुरादाबाद भेजा गया है।
4. शैलेन्द्र सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, एलआईयू अयोध्या से सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा भेजा गया है।
5. राम कृष्ण चतुर्वेदी अब तक पुलिस उपाधीक्षक, कुम्भ मेला, प्रयागराज, मण्डलाधिकारी चित्रकूट के पद पर स्थानान्तरणाधीन थे, उनको अब प्रयागराज से पुलिस उपाधीक्षक, जनपद सुल्तानपुर भेजा गया है।
6. आभा सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद देवरिया को पुलिस उपाधीक्षक, जनपद गोरखपुर बनाया गया है।
7. अब्दुस सलाम खान को पुलिस उपाधीक्षक, जनपद सुल्तानपुर से सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज भेजा गया है।
8. प्रशान्त सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, जनपद सुल्तानपुर से मण्डलाधिकारी, गोरखपुर भेजा गया है।
9. सैय्यद अरीब अहमद, सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा को सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ भेजा गया है।
10. संजय कुमार जायसवाल, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद मेरठ को मण्डलाधिकारी, चित्रकूट भेजा गया।
11. श्वेता कुमारी, सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट कानपुर का पुलिस उपाधीक्षक, कासो (हिंडन), गाजियाबाद तबादला किया गया है।
12. अजय कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद को पुलिस पुलिस उपाधीक्षक, जनपद अयोध्या भेजा गया है।
13. हेमंत कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा को पुलिस उपाधीक्षक, जनपद शामली भेजा गया है।
गोरखपुर: अवैध बैंक चलाकर करोड़ों रुपये गबन करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरी खबर
Location : Lucknow
Published : 17 September 2025, 8:18 PM IST
Topics : Deputy SP Latest News transfers UP News