यूपी की एक और बड़ी खबर: 27 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले; देखिये सूची

उत्तर प्रदेश में मंगलवार तबादलों का दिन रहा। 46 आईएएस अधिकारियों के तबादलों के बाद 27 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों का भी तबादला कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 28 October 2025, 7:35 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी से जुड़ी मंगलवार को एक के बाद एक दो बड़ी खबरें सामने आई। पहले 46 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया और उसके बाद 27 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों का भी स्थानांतरण कर दिया गया। 46 अफसरों के साथ कई जनपदों के जिलाधिकारी और आयुक्तों को भी बदल दिया गया।

सरकार द्वारा जारी की गई पीसीएस अफसरों की सूची में कई जनपदों के अपर जिलाधिकारी बदले गये।

1. अरूण कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी (वित्त एव राजस्व) बाराबंकी को अपर आयुक्त मुरादाबाद मंडल बनाया गया।
2.निरंकार सिंह, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, गोरखपुर को एडीएम बाराबंकी बनाया गया है।
3 अतुल कुमार, उप जिलाधिकारी, जालौन को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम गोरखपुर बनाया गया।
4.पंकज वर्मा अपर जिलाधिकारी बि/रा), बागपत को सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण बनाया गया।
5.विनीत कुमार उपाध्याय नगर मजिस्ट्रेट मीरजापुर को अपर जिलाधिकारी बागपत बनाया गया।
6 अविनाश कुमार उप जिलाधिकारी, मीरजापुर को नगर मजिस्ट्रेट मीरजापुर बनाया गया।
7. कौशल कुमार उप जिलाधिकारी, अयोध्या को अपर जिलाधिकारी अयोध्या बनाया गया।
8.राजकुमार द्विवेदी विशेष कार्याधिकारी, राजस्व परिषद, उ०प्र० लखनऊ को अपर आयुक्त, विन्धायंचल मंडल, मीरजापुर बनाया गया।
9.विवेक कुमार प्रधान प्रवन्धक, सहकारी चीनी मिल्स संघ, लखनऊ को अपर आयुक्त वाराणसी मंडल, वाराणसी बनाया गया।
10. गोविन्द मौर्या उपजिलाधिकारी, बरेली को प्रधान प्रवन्धक, सहकारी चीनी मिल्स संघ, लखनऊ बनाया गया।

11.अमित कुमार, उप जिलाधिकारी, वाराणसी को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम वाराणसी बनाया गया।
12.आशीष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वि/रा) कन्नौज को सचिव मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण, मथुरा बनाया गया।
13.विजय कुमार मिश्र उप जिलाधिकारी, कन्नौज अपर जिलाधिकारी, न्यायिक कन्नौज बनाया गया।
14.देवेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), कन्नौज को अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व, कन्नौज बनाया गया।
15.विकास घर उप जिलाधिकारी, अयोध्या को सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, सहारनपुर बनाया गया।

16.श्रद्धा बौधरी, उप जिलाधिकारी, वाराणसी को
17. अरविन्द कुमार सिंह सम्बद्ध राजस्व परिषद, उ०प्र०, लखनऊ को सहायक निदेशक, राज्य संपत्ति निदेशालय, लखनऊ बनाया गया।
18.सुश्री ज्योति,प्रधान प्रयन्धक, सहकारी चीनी मिल्स संघ, लखनऊ को अपर जिलाधिकारी प्रशासन, गाजियाबाद भेजा गया।
19.महेश कुमार कैथल, उप जिलाधिकारी, शाहजहाँपुर को प्रधान प्रबंधक, चीनी मिल संघ, लखनऊ बनाया गया।
20.सदानन्द गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (दि/रा), अम्बेडकरनगर को अपर जिलाधिकारी, वाराणसी बनाया गया।

21.ज्योत्सना बंधु अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), हापुड को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अंबेडकर नगर बनाया गया।
22.भानिका सिंह, उप जिलाधिकारी, रामपुर को अपर जिलाधिकारी, न्यायिक, हापुड़ बनाया गया।
23.अमित कुमार भट्ट, अपर जिलाधिकारी (नगर) अलीगढ़ को अपर जिलाधिकारी (वित्त, राजस्व) अयोध्या बनाया गया।
24.श्रीमती किंशुक श्रीवास्तवा, अपर आयुक्त, मुरादाबाद मण्डल, मुरादाबाद को अपर जिलाधिकारी, नगर अलीगढ़ बनाया गया।
25. विनय पांडेय, उपजिलाधिकारी मुरादाबाद को नगर मजिस्ट्रेट, मुरादाबाद बनाया गया।

26. संगीत देवी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) फिरोजाबाद) को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मुरादाबाद बनाया गया।
27. अरविंद कुमार द्विवैदी, सचिव मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को अपर जिलाधिकारी, न्यायिक, फिरोजाबाद बनाया गया।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 28 October 2025, 7:35 PM IST