‘एक हफ्ते में समाधान नहीं तो घेराव’, चंदौली में जलभराव को लेकर लोगों ने खोला मोर्चा

चंदौली के पीडीडीयू नगर में जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई दिनों से घरों में नाली और शौचालय का गंदा पानी घुसने से परेशान लोगों ने पानी में खड़े होकर नगर पालिका और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 29 August 2026, 8:03 PM IST
google-preferred

Chandauli : जिले के पीडीडीयू नगर क्षेत्र में कई दिनों से जलभराव की समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। नगर पालिका और जिला प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने पानी में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो नगरपालिका कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

 

वार्ड 5, 3 और 16 में घरों तक पहुंचा गंदा पानी

पीडीडीयू नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 5, 3 और 16 में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कई इलाकों में नाली और शौचालय का गंदा पानी घरों तक पहुंच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से जल निकासी की समस्या बनी हुई है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

जलभराव के कारण लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है। वहीं गंदे पानी के चलते बीमारी और कीड़े-मकोड़ों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।

प्रदर्शन के बाद हरकत में आया प्रशासन

आक्रोशित लोगों के प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले के तूल पकड़ने के बाद जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग भी मौके पर पहुंचे और जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

चंदौली में सपा नेता पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर लोहे की रॉड बरसाई, जानिए किसने रची हत्या की साजिश?

इस दौरान नगर पालिका ईओ धर्मराज सिंह और चेयरमैन प्रतिनिधि शमशाद भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिया।

डीएम ने दिए पानी निकासी और नाला निर्माण के निर्देश

डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने अधिकारियों को तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इसके बाद पंपों के माध्यम से जलभराव वाले इलाकों से पानी निकालने का काम शुरू किया गया।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने मुख्य सड़क किनारे नाला और पुलिया निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से एल-शेप नाले को सीधा कर पानी का बहाव तेज करने की कवायद भी शुरू की गई है।

एक सप्ताह में समाधान नहीं हुआ तो घेराव की चेतावनी

स्थानीय निवासी और छात्र नेता अंकित यादव ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगरपालिका का घेराव किया जाएगा।

Location :  Chandauli

Published :  29 August 2026, 7:57 PM IST

Advertisement