रात में साफ हो गए 33 लाख के गहने और कैश: अमरोहा पुलिस के बिछाए जाल में फंसे 3 शातिर चोर, एक कॉल ने खोल दिया राज

अमरोहा में बंद मकान से 33 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी होने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई में पुलिस ने चोरी का सामान बरामद करने का दावा किया है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 26 September 2026, 4:08 PM IST
google-preferred

Amroha: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में बंद पड़े मकान से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों अनस, आसिफ और नूर मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मकान से करीब 33 लाख रुपये के जेवरात और 2 लाख रुपये नकद चोरी हुए थे।

चोरी का सामान आरोपियों के कब्जे से बरामद

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 33 लाख रुपये कीमत के जेवरात बरामद किए गए हैं। इसके अलावा चोरी की गई नकदी भी आरोपियों से बरामद करने का दावा पुलिस ने किया है। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू की।

CM योगी के पास गई थी, वहीं से जमीन ले आ! अमरोहा में लेखपाल के इस जवाब के बाद जानिए किस मोड़ पर पहुंची बेबस मां की जंग

मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए आरोपी

पुलिस के मुताबिक मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हसनपुर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई की। सूचना के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब चोरी की घटना में उनकी भूमिका और अन्य संभावित वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं चोरी के मुकदमे

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उनके खिलाफ पहले से चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने इससे पहले किन-किन घटनाओं को अंजाम दिया है।

ना कोई रोने वाला, ना कोई पहचान; अमरोहा में नाले के अंधेरे में दफन मिला शव, पटल हटा तो कांप उठी रूह

हसनपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई

इस चोरी की घटना का खुलासा हसनपुर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने किया। पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में बरामद सामान और पूछताछ के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Location :  Amroha

Published :  26 September 2026, 4:08 PM IST

Related News

Advertisement