हिंदी
अमेठी में अपराधियों पर चला प्रशासन का हथौड़ा
Amethi: उत्तर प्रदेश में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने की मुहिम के तहत अमेठी जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट संजय चौहान ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो कुख्यात अभियुक्तों को छह माह के लिए जनपद की सीमा से निष्कासित कर दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लोकशांति और कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व के खिलाफ तत्काल और कठोर निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जिला मजिस्ट्रेट अमेठी संजय चौहान ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुये दो अपराधियों को जनपद की सीमा से 06 माह के लिये निष्कासित कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट ने जिन 02 अभियुक्तों को जिला बदर किया है उनमें जनपद अमेठी के अभियुक्त सचिन सिंह उर्फ प्रियांश सिंह पुत्र सुशील कुमार सिंह, निवासी ग्राम-धरौली, थाना-मुसाफिरखाना तथा अभियुक्त धर्मराज पासवान पुत्र स्व0 ज्ञानी पासवान, निवासी मुर्गिहापुर मजरे कासिमपुर, थाना-जायस को आदेशित तिथि 29 जुलाई 2026 से 06 माह की अवधि के लिए जनपद की सीमा से निष्कासित किया गया है।
इसके साथ ही जिला मजिस्ट्रेट, अमेठी ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय गुण्डा तत्व एवं आपराधिक कार्य में संलिप्त लोगों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। जनपद के किसी भी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कोई भी असामाजिक तत्वों द्वारा यदि लोकशांति व लोक सुरक्षा को भंग करने का प्रयास किया जाएगा तो उसके विरुद्ध तत्काल निरोधात्मक कार्यवाही किए जाने हेतु पुलिस को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
अमेठी में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत, युवक की गला रेतकर हत्या; मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार
जिन व्यक्तियों का आस-पास के क्षेत्रों में आतंक व भय व्याप्त है और उनके विरूद्ध कोई भी व्यक्ति कुछ बोलने अथवा साक्ष्य देने का साहस नही करता है, ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध समय समय पर जिला प्रशासन द्वारा जिला बदर की कार्यवाही की जाती है।
Location : Amethi
Published : 5 August 2026, 2:05 AM IST