PC में अखिलेश का बड़ा हमला: स्कूल, अस्पताल और अपराध… क्या यूपी में सच में बदल गया पूरा सिस्टम?

लखनऊ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्कूल बंद होने, स्वास्थ्य सेवाओं में गिरावट, दलितों और महिलाओं पर बढ़ते अपराध तथा गोरखपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कई सरकारी आंकड़ों का हवाला भी दिया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 17 June 2026, 2:57 PM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। (Image Source: Akhilesh Yadav PC)
2 / 5 \"Zoom\"अखिलेश यादव ने दावा किया कि 2017 में जितने प्राइमरी स्कूल प्रदेश में संचालित थे, उनकी तुलना में 2026 तक हजारों स्कूल बंद हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में करीब 500 प्राइमरी स्कूल बंद किए जाने की बात सामने आ रही है, जिससे न केवल शिक्षा प्रभावित हुई है बल्कि शिक्षकों और कर्मचारियों की नौकरियां भी प्रभावित हुई हैं। Image Source: Akhilesh Yadav PC)
3 / 5 \"Zoom\"सपा प्रमुख अखिलेश यादव
4 / 5 \"Zoom\"सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में दलित समाज के खिलाफ अपराधों में 33 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों का ग्राफ भी लगातार बढ़ रहा है, जो कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करता है। Image Source: Akhilesh Yadav PC)
5 / 5 \"Zoom\"अखिलेश यादव ने यह भी दावा किया कि देश में अपराध के मामलों में गोरखपुर जिले की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने इसे सरकार की प्रशासनिक विफलता बताया और बेहतर कानून-व्यवस्था की मांग की।

Location :  Lucknow

Published :  17 June 2026, 2:57 PM IST

Advertisement