फीफा वर्ल्ड कप 2026: कोलंबियाई सिंगर और डांसर शकीरा के धमाकेदार परफॉर्मेंस ने जीता दिल

फुटबॉल प्रेमियों का चार साल का इंतजार खत्म हो गया है। मेक्सिको सिटी के एस्तादियो एज्टेका स्टेडियम में फीफा विश्व कप 2026 की भव्य शुरुआत हुई। रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी में शकीरा, बर्ना बॉय, जे बाल्विन और माना जैसे कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया, जबकि आतिशबाजी ने स्टेडियम को रोशनी से जगमगा दिया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 12 June 2026, 8:27 AM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल महाकुंभ फीफा विश्व कप 2026 का शानदार आगाज हो चुका है। चार साल से इस पल का इंतजार कर रहे फुटबॉल फैंस के लिए मैक्सिको सिटी के एस्तादियो एज्टेका स्टेडियम में आयोजित ओपनिंग सेरेमनी किसी यादगार उत्सव से कम नहीं रही। रंग, संगीत, संस्कृति और मनोरंजन से भरपूर इस समारोह ने दुनिया भर के करोड़ों दर्शकों का दिल जीत लिया। (Img: x)
2 / 5 \"Zoom\"ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत भव्य डांस और थिएट्रिकल परफॉर्मेंस के साथ हुई। इस प्रस्तुति में मैक्सिको की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और ऐतिहासिक जड़ों को खूबसूरती से दर्शाया गया। रंग-बिरंगी वेशभूषा और शानदार मंच सज्जा ने स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।(Img: x)
3 / 5 \"Zoom\"समारोह में कई अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। मैक्सिकन पॉप बैंड 'माना' ने अपने लोकप्रिय गीतों से स्टेडियम का माहौल उत्साह से भर दिया। इसके बाद कोलंबियाई सुपरस्टार जे बाल्विन ने मंच संभाला और अपनी धमाकेदार प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, मशहूर म्यूजिकल समूह लॉस एंजिल्स अजुल्स ने भी अपने खास अंदाज में परफॉर्म कर लोगों का दिल जीत लिया। उनकी प्रस्तुति को दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ सराहा।(Img: x)
4 / 5 \"Zoom\"ओपनिंग सेरेमनी का सबसे यादगार पल तब आया जब विश्व प्रसिद्ध कोलंबियाई सिंगर और डांसर शकीरा मंच पर पहुंचीं। शकीरा ने नाइजीरियाई कलाकार बर्ना बॉय के साथ फीफा विश्व कप 2026 के आधिकारिक गीतों में शामिल 'डाई डाई' पर शानदार प्रस्तुति दी। दोनों कलाकारों की जबरदस्त केमिस्ट्री और ऊर्जा ने पूरे स्टेडियम को रोमांच से भर दिया। शकीरा के मंच पर आते ही दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया और उनका प्रदर्शन समारोह का मुख्य आकर्षण बन गया।(Img: x)
5 / 5 \"Zoom\"ओपनिंग सेरेमनी के समापन पर शानदार आतिशबाजी का आयोजन किया गया। 70 हजार से अधिक क्षमता वाले एस्तादियो एज्टेका स्टेडियम का आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। दर्शकों ने इस अद्भुत नजारे का भरपूर आनंद लिया और यह पल लंबे समय तक याद रखा जाएगा। भव्य उद्घाटन समारोह के बाद टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मेक्सिको और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने आईं। मेक्सिको, अमेरिका और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में आयोजित यह विश्व कप फुटबॉल इतिहास के सबसे बड़े आयोजनों में से एक माना जा रहा है।(Img: x)

Location :  New Delhi

Published :  12 June 2026, 8:26 AM IST

Related News

Advertisement