काली मंदिर ध्वस्तीकरण हादसे पर गरमाई सियासत: बलदेव यादव के परिजनों ने मिले अजय राय, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय मुगलसराय के काली मंदिर ध्वस्तीकरण हादसे में मृत कर्मचारी बलदेव यादव के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और साथ ही भाजपा सरकार और प्रशासन पर हादसे को छिपाने और सुरक्षा में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 13 July 2026, 4:25 PM IST
google-preferred

Chandauli: मुगलसराय के जीटी रोड स्थित डीडीयू जंक्शन गेट के सामने मां काली मंदिर ध्वस्तीकरण के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सोमवार को 58 वर्षीय मृतक कर्मचारी बलदेव यादव के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए।

हादसे को दबाने का लगाया आरोप

इस दौरान, अजय राय ने कहा कि हादसे के बाद प्रशासन ने पूरे मामले को दबाने और सच्चाई छिपाने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि समय रहते उचित सुरक्षा के इंतजाम किए गए होते तो युवक की जान बचाई जा सकती थी।

1 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मृतक बलदेव यादव के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों, संबंधित कंपनी और अन्य दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें- गौरीशंकर मंदिर मार्ग की बदहाली पर BJP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी कर उठाई मांग

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

अजय राय ने प्रदेश की भाजपा सरकार को असंवेदनशील बताते हुए कहा कि आम लोगों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को गंभीरता से लिया होता तो एक परिवार का सहारा नहीं छिनता। कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हर स्तर पर खड़ी रहेगी।

ये भी पढ़ें- सोनभद्र में कफन ओढ़कर सोई स्वास्थ्य व्यवस्था? 4 मौतों के बाद जागा विपक्ष, CMO दफ्तर के बाहर जमकर हुई नारेबाजी

मेरठ मामले को लेकर भी सरकार पर हमला

इस दौरान अजय राय ने मेरठ की हालिया घटना का भी जिक्र करते हुए प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने मांग की कि मेरठ मामले के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और लापरवाही बरतने वाले संबंधित पुलिस अधिकारियों पर भी सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात डीडीयू जंक्शन गेट के सामने स्थित मां काली मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान मलबा गिरने से एपको कंपनी में कार्यरत दांडी निवासी 58 वर्षीय बलदेव यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ था, जिसका उपचार जारी है।

Location :  Chandauli

Published :  13 July 2026, 4:25 PM IST

Related News

Advertisement