हिंदी
सैयदा फलक
Lucknow: यूपी की सियासत में एक बार फिर सियासी हलचल तेज है। गलियारों में फुसफुसाहट है, चर्चाओं में नाम है और सोशल मीडिया पर बयान वायरल हैं। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी अब ऐसा दांव चलने की तैयारी में हैं, जो सीधे सत्ताधारी और विपक्षी दोनों खेमों की नींद उड़ाने वाला है। इस बार मैदान में उतरने जा रही हैं पार्टी की सबसे तेज़-तर्रार और बेबाक लेडी लीडर सैयदा फलक, जिनके नाम से ही सियासी तापमान बढ़ने लगा है।
लेडी बादशाह की एंट्री से सियासी हलचल
सैयदा फलक वही लेडी बादशाह हैं, जिन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम लेकर ऐसा बयान दिया था, जिसने देशभर की राजनीति में भूचाल ला दिया। उनका कहना था कि एक दिन हिजाब और नकाब पहनने वाली महिला इस देश की प्रधानमंत्री बनेगी, क्योंकि हिंदुस्तान किसी एक की जागीर नहीं है। इस बयान के बाद से ही सैयदा फलक AIMIM की सबसे मजबूत महिला चेहरा बनकर उभरी हैं।
कैराना सीट पर सीधा मुकाबला
उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चा है कि AIMIM सैयदा फलक को कैराना लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। यहां उनका सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी की मौजूदा सांसद इकरा हसन से होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि असदुद्दीन ओवैसी खुद इस रणनीति को अंतिम रूप दे रहे हैं और कैराना को AIMIM के लिए बेहद अहम सीट माना जा रहा है।
ओवैसी की बड़ी प्लानिंग
सूत्रों के मुताबिक, ओवैसी यूपी में लंबी सियासी पारी की तैयारी कर चुके हैं। इसी साल 2026 में होने वाले जिला पंचायत चुनाव में AIMIM सभी 75 जिलों में उम्मीदवार उतारने की योजना बना रही है। पार्टी का मकसद है कि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाए और मुस्लिम वोट बैंक के साथ-साथ अन्य वर्गों को भी साधा जाए।
200 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान
इसके बाद 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में AIMIM 200 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। हालांकि यूपी में केवल 134 सीटें ही मुस्लिम बाहुल्य हैं, लेकिन पार्टी का मानना है कि उसकी राजनीति सिर्फ एक वर्ग तक सीमित नहीं है। सैयदा फलक जैसी मजबूत नेता को आगे कर AIMIM यूपी में बड़ा सियासी उलटफेर करने के मूड में दिख रही है।
Location : Lucknow
Published : 7 February 2026, 2:21 PM IST