लोकसभा में ‘वंदे मातरम्’ पर गरमाई बहस, इकरा हसन ने महिला सम्मान पर भी उठाए सवाल; सरकार पर साधा निशाना
सोमवार को लोकसभा में ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने पर सपा सांसद इकरा हसन ने इस गीत के गहरे अर्थ को समझाया और सरकार की नीतियों पर तीखा हमला किया। उन्होंने प्रदूषण, कृषि संकट और महिला सम्मान जैसे मुद्दों को उठाया। इकरा ने वंदे मातरम् को राजनीति का हिस्सा बनाए जाने पर भी सवाल उठाए।