अजय राय की अध्यक्ष पद से छुट्टी, आराधना मिश्रा को मिली यूपी कांंग्रेस चीफ की कमान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ऐन पहले शुक्रवार को कांग्रेस संगठन में बड़ा उलटफेर हुआ है। दिल्ली में देर रात तक चली मैराथन बैठक के बाद कांग्रेस हाईकमान ने अजय राय को हटाकर रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा मोना को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 2 October 2026, 10:59 PM IST
google-preferred

Lucknow: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन में एक बड़ा फेरबदल किया है। कांग्रेस कमेटी ने प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से विधायक व वरिष्ठ नेत्री आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) का नया अध्यक्ष बनाया है वहीं, सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। आराधना मिश्रा की नियुक्ति के साथ अजय राय का उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर कार्यकाल खत्म हो गया है।

द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, पार्टी हाईकमान ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को उनके पद से मुक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की है।

संगठन में कई अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी
कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा प्रदेश संगठन को और अधिक धार देने के लिए अन्य कई अहम पदों पर भी तत्काल प्रभाव से नियुक्तियां की गई हैं।

कार्यकारी अध्यक्ष : वरिष्ठ नेता इमरान मसूद को उत्तर प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष : संगठन को मजबूती देने के लिए देवेंद्र निषाद और श्री आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कांग्रेस विधायक दल के नेता: इसके इतर, पार्टी ने चौधरी वीरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नया नेता नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, AAP नेताओं समेत 700 से ज्यादा हिरासत में; दिल्ली में बढ़ी पुलिस सख्ती

कौन हैं अराधना मिश्रा

आराधना मिश्रा कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की पुत्री हैं और प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से विधायक है। वह तीन बार की विधायक हैं और उन्हें उत्तर प्रदेश की राजनीति तथा संगठन को लेकर अच्छा खासा अनुभव है। वह विधानसभा में पार्टी की एक बेहद मुखर और मजबूत आवाज मानी जाती रही हैं।

वह अब तक यूपी विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता के रूप में सरकार को विभिन्न जनहित के मुद्दों पर लगातार घेरती रही हैं। उनकी  वाकपटुता और जमीनी पकड़ उन्हें संगठन का मजबूत चेहरा बनाती है।

UP Assembly Election 2027: अयोध्या के बाद अब मथुरा और कृष्ण जन्मभूमि पर भाजपा का दांव, विपक्ष की घेराबंदी के लिए रचा गया चक्रव्यूह

प्रियंका गांधी की करीबी मानी जाती हैं आराधना मिश्रा

आराधना मिश्रा दो दशक से अधिक समय से सक्रिय राजनीति में हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश की राजनीति की गहरी समझ रखने वाली कांग्रेस नेताओं में गिना जाता है. वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की करीबी नेताओं में मानी जाती हैं। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चलाए गए 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान में भी आराधना मिश्रा ने उनके साथ सक्रिय भूमिका निभाई थी।

Location :  Lucknow

Published :  2 October 2026, 10:26 PM IST

Advertisement