अपनों ने ही लगा दिया 50 लाख का चूना: फर्जी रजिस्ट्री कराकर डॉक्टर से ठगे रुपये, कोर्ट के आदेश पर 6 पर FIR

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के साथ उनके ही रिश्तेदारों ने 50 लाख रुपये की ठगी कर ली। फर्जी कागजात और फर्जी भूस्वामी खड़ा कर किसी और की जमीन बेच दी। कोर्ट के आदेश पर 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 19 August 2026, 11:32 AM IST
google-preferred

Agra: जिसे सबसे करीबी समझा, वही सबसे बड़ा धोखेबाज निकला। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉ. एमपी यादव के साथ उनके ही रिश्तेदारों ने एक ऐसा जाल बुना, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। जमीन दिलाने के नाम पर रिश्तेदारों ने डॉक्टर दंपत्ति से करीब 50 लाख रुपये ऐंठ लिए और उन्हें एक ऐसी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री थमा दी, जो उनकी थी ही नहीं।

फर्जी भूस्वामी खड़ा कर कराई 50 लाख की रजिस्ट्री

आगरा के ताजगंज निवासी डॉ. एमपी यादव की पत्नी ऊषा यादव के अनुसार, उनके रिश्तेदार (उमेश, राजकुमार, संजय, विजय, अजय और तेजश) उनके पास आए थे। उन्होंने सिरसागंज के अफजलपुर इमलिया स्थित अपनी जमीन बेचने का सौदा तय किया।

विश्वास में आकर डॉक्टर दंपत्ति ने 12.50 लाख रुपये नकद और 37.50 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए दे दिए। लेकिन शातिर रिश्तेदारों ने असली मालिक राजेंद्र सिंह की जगह किसी फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर कूटरचित दस्तावेजों के जरिए रजिस्ट्री करा दी।

आगरा में ससुराल वाले बने हैवान: विवाहिता को अवैध संबंधों के विरोध की मिली खौफनाक सजा, पहले रस्सी से बांधे हाथ-पैर और फिर…

कब्जा मांगने पहुंचे तो उड़े होश, सामने आया सच

पूरे 50 लाख रुपये ऐंठने के बाद जब पीड़िता के पति जमीन पर कब्जा लेने और उसकी नापजोख कराने पहुंचे, तो आरोपियों के सुर बदल गए। उन्होंने जमीन देने से साफ इनकार कर दिया। जब डॉक्टर ने मामले की गहराई से छानबीन की, तब जाकर पता चला कि जिस जमीन की रजिस्ट्री उन्हें दी गई थी, उसका असली मालिक कोई और ही है और उनके साथ अपनों ने ही छल किया है।

थाने में नहीं हुई सुनवाई, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई FIR

ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस और एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार उन्हें अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब कोर्ट के कड़े रुख के बाद सिरसागंज थाना पुलिस ने नामजद छह आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज बनाने की धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Location :  Agra

Published :  19 August 2026, 11:31 AM IST

Related News

Advertisement