हिंदी
ADG एसके भगत ने लिया जायजा
Hathras : श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) एसके भगत ने रविवार देर रात हाथरस जनपद के प्रमुख कांवड़ मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कांवड़ियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लिया।
हाथरस में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे आगरा जोन के ADG एसके भगत ने प्रमुख कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए और रात में सड़क हादसों से बचाव के लिए कांवड़ियों को रिफ्लेक्टर जैकेट वितरित कीं।… pic.twitter.com/mFv7Lm9hbd
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 10, 2026
एडीजी एसके भगत ने कांवड़ मार्ग पर लगाए गए शिविरों और सेवा कैंपों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से श्रद्धालुओं की सुविधा, पेयजल, विश्राम स्थल और सुरक्षा इंतजामों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मियों से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर बातचीत की और निर्देश दिए कि सभी जवान पूरी सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। साथ ही कांवड़ियों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहें और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें।
स्टूडेंट्स के बीच पहुंचे हाथरस SP, चिरंजीव नाथ सिन्हा ने युवाओं को दिए सफलता और सुरक्षा के खास टिप्स
रात्रि के समय सड़क हादसों की आशंका को देखते हुए एडीजी एसके भगत ने कांवड़ियों को रिफ्लेक्टर जैकेट वितरित कीं। इन जैकेटों की मदद से रात में वाहन चालकों को दूर से ही कांवड़ियों की मौजूदगी दिखाई दे सकेगी, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।
भ्रमण के दौरान एडीजी ने कांवड़ियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और यात्रा के दौरान आ रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पर्याप्त सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की गई है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन और कांवड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाह, उपजिलाधिकारी सदर राजबहादुर सिंह, सीओ ट्रैफिक समेत अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Location : Hathras
Published : 10 August 2026, 6:44 AM IST