रायबरेली में सड़कों की सुरक्षा को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, ओवरलोड डंपरों पर की गई सख्त कार्रवाई

डलमऊ क्षेत्र में ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ रात में सख्त कार्रवाई का एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व एसडीएम डलमऊ ने किया। यह अभियान सड़कों की सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और स्थानीय सड़कों की दुर्दषा को रोकने के उद्देश्य से शुरू किया…

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 24 March 2026, 6:22 PM IST

Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ रात में सख्त कार्रवाई का एक विशेष अभियान चलाया गया,  जिले के डलमऊ क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए यह ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ रात में सख्त कार्रवाई का एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व एसडीएम डलमऊ ने किया। यह अभियान सड़कों की सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और स्थानीय सड़कों की दुर्दषा को रोकने के उद्देश्य से शुरू किया गया था।

कई ओवरलोड ट्रकों को किया गया चेक 

जानकारी के मुताबिक,  ओवरलोड वाहन सड़कों को तेजी से खराब करते हैं, दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ाते हैं और ग्रामीणों की आवाजाही को प्रभावित करते हैं। अभियान के दौरान कई ओवरलोड ट्रकों को चेक किया गया। चेकिंग टीम ने कई वाहनों को डलमऊ थाने परिसर में खड़ा कर दिया, जहां उन्हें जब्त किया गया। साथ ही, नियम उल्लंघन करने वाले कई ट्रकों के चालान काटे गए और जुर्माना वसूला गया।

इस मौके पर ये सभी लोग रहे मौजूद

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी डलमऊ राघवन तथा उनके सहयोगी टीम सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर अभियान को सफल बनाया और सख्ती से कार्रवाई सुनिश्चित की।क्योंकि इससे ट्रकों की मनमानी पर अंकुश लगा और सड़क सुरक्षा को मजबूती मिली। प्रशासन ने संकेत दिया है कि ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि ओवरलोडिंग की समस्या जड़ से खत्म हो सके।

बदायूं में लाठी-डंडों से पीटा फिर फांसी पर लटकाया, घर के बंटवारे को लेकर था विवाद, जेठानी और ससुर ने…

आगे की जारी रहेगा इसी तरह का अभियान

बता दें कि रायबरेली में बढ़ते सड़क हादसों के ग्राफ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की टीम लगातार एक्शन में जुटी हुई है। हाल ही में भी रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुकरपुर हाईवे पर रात को तेज रफ्तार डंपर वाहन ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी थी। जिसके एक की मौके पर ही मौत हुई थी।

दिल्ली बजट की सात बड़ी घोषणाएं, स्कूल छात्राओं को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा; जानिये क्या है वो योजनाएं?

वहीं अब देखने वाली बात यह है कि आखिर कब तक रायबरेली में पुलिस प्रशासन  की टीम का सड़क हादसों को लेकर अभियानी जारी रहेगा।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 24 March 2026, 6:22 PM IST