मासूम से दरिंदगी के बाद भागा आरोपी मामा, पुलिस से मुठभेड़ और फिर… तमंचा बरामद

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में डेढ़ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी मामा को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस चेकिंग के दौरान भागने लगा और फायरिंग कर दी और जवाबी कार्रवाई में के दौरान पैर में लगी गोली। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 13 March 2026, 1:09 AM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खतौली कोतवाली क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव में एक कलयुगी मामा ने अपनी डेढ़ साल की मासूम भांजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजन तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी ताकि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

पुलिस चेकिंग के दौरान आरोपी ने की फायरिंग

पुलिस के मुताबिक देर रात पमनावली चौकी क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे घेरने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

ईरान पर हमलों के बीच बड़ा खुलासा! अमेरिकी रिपोर्ट बोली… ट्रंप पर बढ़ा दबाव

इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम टिंकू पुत्र ईश्वर बताया, जो मोहिद्दीनपुर गांव का ही रहने वाला है। पुलिस ने मौके से आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

मुठभेड़ में घायल आरोपी को पुलिस ने तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। इस मामले में खतौली के क्षेत्राधिकारी रामाशीष यादव ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए जिले में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा।

फतेहपुर ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, अस्पताल से कोर्ट तक छावनी बना शहर; पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने बताया कि आरोपी को रोकने की कोशिश की गई तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे और उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना के बाद इलाके में लोगों में गुस्सा और चिंता का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मासूम को न्याय दिलाने के लिए मामले की सख्ती से जांच की जाएगी और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Muzaffarpur

Published :  13 March 2026, 1:09 AM IST

Related News

Advertisement