फतेहपुर में 14 और 16 साल की लड़कियों का अपहरण, पुलिस की कार्रवाई ने खोला सच

फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग किशोरियों को सकुशल बरामद किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। दोनों मामलों में जांच जारी है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 17 March 2026, 7:59 PM IST
google-preferred

Fatehpur: असोथर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरियों को बहला-फुसलाकर भगाने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए बड़ा एक्शन लिया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने न सिर्फ किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया बल्कि आरोपियों को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने राहत की सांस ली।

16 वर्षीय किशोरी को भगाने का आरोप

पहला मामला सुजानपुर वार्ड नंबर 13 का है। जहां एक व्यक्ति ने गांव के ही युवक पर अपनी करीब 16 साल की बेटी को 7 मार्च 2026 की सुबह बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया था। परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी पक्ष पर गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप भी लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की और विवेचना जरौली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अंकुश यादव को सौंपी गई।

फतेहपुर में लाखों का माल साफ, चोरों ने इस बात का उठाया फायदा, अब पुलिस पर उठी उंगली

ईंट भट्ठे से 14 वर्षीय किशोरी लापता

दूसरा मामला कुसुंभी स्थित एकलाख ईंट भट्ठे का है। जहां मजदूरी कर रहे एक व्यक्ति की 14 वर्षीय बेटी को 10 मार्च की रात एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में भी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

दोनों किशोरियां सकुशल बरामद

पुलिस टीम ने दोनों मामलों में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी राहुल सिंह निवासी सुजानपुर थाना असोथर और ननका उर्फ अमरेंद्र निवासी पंथुआ मजरे रमवा थाना राधानगर को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

फतेहपुर: संपत्ति के लालच में रिश्तों का कत्ल! पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने विधवा और बेटियों को ही पहचानने से किया इनकार

क्या है मामला

असोथर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में नाबालिग किशोरियों को बहला-फुसलाकर भगाया गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और समय रहते दोनों किशोरियों को बरामद करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों मामलों में आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 17 March 2026, 7:59 PM IST

Advertisement