

अलीगढ़ में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने पत्नी को केवल इसलिए पीटा, क्योंकि पत्नी अप्राकृतिक संबंध बनाने से इंकार कर रही थी। इस मामले में शिकायत पुलिस को भी दी गई है। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
Symbolic Photo
Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के क्वार्सी थाना क्षेत्र से घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला को उसके पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उस समय बेरहमी से पीटा, जब वह अपनी मां और भतीजे के साथ सुलह की उम्मीद लेकर ससुराल पहुंची थी। महिला का आरोप है कि पति ने तार से उसका गला घोंटने की कोशिश भी की।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 28 अक्तूबर 2023 को अतरौली के रहने वाले एक युवक से हुआ था। शादी के समय दहेज भी दिया गया, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष की कार की मांग खत्म नहीं हुई। महिला का कहना है कि शादी के कुछ ही महीनों बाद ससुरालियों का रवैया बदल गया और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।
अप्राकृतिक संबंध और उत्पीड़न के बाद मायके आई पीड़िता
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसकी मर्जी के खिलाफ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। लगातार हो रहे उत्पीड़न से तंग आकर वह कुछ समय बाद मायके चली आई। लेकिन परिवार की इज्जत और रिश्ते को बचाने के लिए उसने पति को एक और मौका देने का फैसला किया। इसी क्रम में पति उसे 29 सितंबर को मायके छोड़ गया।
अबॉर्शन की दवा, नींद की गोलियां और टॉर्चर… पवन सिंह पर पत्नी ने लगाया चौंकाने वाला आरोप
परिजनों ने सोचा कि अगर बातचीत से समाधान निकल सके तो अच्छा होगा। इसलिए 5 अक्तूबर को पीड़िता अपनी मां और भतीजे के साथ सुलह की कोशिश करते हुए दोबारा ससुराल पहुंची। लेकिन वहां जो हुआ, उसने सभी को हिलाकर रख दिया।
घर पहुंचते ही मारपीट, गला घोंटने की कोशिश
जैसे ही महिला अपने ससुराल पहुंची, पति, सास, जेठ और जेठानी ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। महिला के मुताबिक पति ने तार से उसका गला घोंटने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। यह पूरी घटना उसकी मां और भतीजे के सामने घटी, जो महिला को लेकर ससुराल गए थे।
सरकारी नौकरी की तलाश खत्म! BTSC ने निकाली बंपर वैकेंसी, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन?
पुलिस का बयान
मामले की जानकारी मिलते ही पीड़िता और उसके परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। क्वार्सी थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि पति समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपों की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे और पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा। वहीं महिला आयोग और सामाजिक संगठनों से भी इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की जा रही है।