दिन में बेड के नीचे छिपाई लाश, रात होते ही बाइक से लगाई ठिकाने; यूपी में खौफनाक मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश
अलीगढ़ की अपर गंगा नहर में मिले शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया है। ब्लैकमेलिंग से परेशान शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 25 वर्षीय अमित की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। पुलिस ने महिला और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पति फरार है।