हिंदी
बाल विवाह के खिलाफ अभियान
Mainpuri: अपराध अक्सर अंधेरे में पनपता है और बाल विवाह ऐसा ही एक अपराध है, जो चुपचाप मासूम ज़िंदगियों को निगल जाता है। मैनपुरी के जागीर ब्लॉक में स्थित चौधरी सूरज सिंह इंटर कॉलेज में कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिला, जहां अपराध की जड़ों पर चोट करने के इरादे से प्रशासन और पुलिस एक साथ मैदान में उतरे। मकसद साफ था, बाल विवाह को सिर्फ गलत नहीं बल्कि अपराध के तौर पर समझाना और डर के साथ जागरूकता पैदा करना।
अभियान का उद्देश्य
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार और निदेशक महिला कल्याण उत्तर प्रदेश के निर्देशों के तहत 27 नवम्बर से 8 मार्च 2026 तक चल रहे 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य समुदाय स्तर पर ज़ीरो टॉलरेंस का माहौल बनाना और बच्चों के अधिकारों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
मैनपुरी में पुलिस का एक्शन: जिले में आतंक मचाने वाले को दबोचा, भेजा जेल
पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई
श्रीमान पुलिस अधीक्षक के आदेश और क्षेत्राधिकारी कुरावली के निर्देशन में थाना एएचटी की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र एलाऊ स्थित इस इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान थाना प्रभारी एएचटी श्रीमती सिरोजनी, उप निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, मुख्य आरक्षी सोनवीर सिंह, आरक्षी नरेंद्र, सीएचएल राजीव सिंह और वन स्टॉप सेंटर मैनेजर कामिनी यादव मौजूद रहीं। टीम ने सीधे छात्रों से संवाद किया और साफ शब्दों में बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई नहीं बल्कि दंडनीय अपराध है।
छात्रों को दिखाई कानून की सख्त तस्वीर
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को बाल विवाह से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही यह भी समझाया गया कि कानून तोड़ने पर माता-पिता, रिश्तेदार और शादी कराने वाले सभी लोग अपराधी माने जाते हैं। बच्चों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई और यह भरोसा भी दिलाया गया कि किसी भी तरह की परेशानी में पुलिस और प्रशासन उनके साथ खड़ा है।
मैनपुरी में भूमाफियाओं हौसले बुलंद: गौशाला की जमीन पर प्लॉटिंग, सीएम को शिकायत डीएम की सुनवाई जीरो
समाज को चेतावनी
इस जागरूकता अभियान ने साफ संदेश दिया कि अब बाल विवाह को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्कूल के मंच से उठी यह आवाज़ पूरे समाज के लिए चेतावनी है कि अगर बच्चों का भविष्य छीना गया, तो कानून सीधा कार्रवाई करेगा।
Location : Mainpuri
Published : 13 January 2026, 9:15 PM IST
Topics : Crime Story mainpuri mainpuri news Mainpuri Police