नाला निर्माण के दौरान फैक्ट्री की दीवार गिरने से मजदूर की मौत, तीन गंभीर घायल

फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र स्थित सौरा औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। नाला निर्माण कार्य के दौरान एक बंद पड़ी फैक्ट्री की जर्जर दीवार अचानक गिर गई, जिससे मौके पर काम कर रहे चार मजदूर मलबे में दब गए। पढ़ें पूरी खबर

Updated : 7 January 2026, 4:27 PM IST

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र स्थित सौरा औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। नाला निर्माण कार्य के दौरान एक बंद पड़ी फैक्ट्री की जर्जर दीवार अचानक गिर गई, जिससे मौके पर काम कर रहे चार मजदूर मलबे में दब गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

क्या है पूरी खबर?

जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार शाम करीब चार बजे उस समय हुआ, जब औद्योगिक क्षेत्र में नाले का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान बंद पड़ी शारदा फैक्ट्री की पुरानी और जर्जर दीवार भरभराकर गिर पड़ी। दीवार गिरते ही वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाकर चारों मजदूरों को बाहर निकाला और सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया।

शातिर अपराधियों के खिलाफ UP STF का शिकंजा: 50 हजार का इनामी लखनऊ से गिरफ्तार, भाई-भाभी संग चला रहा था ठगी का खेल

घायलों की हालत गंभीर

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने सीतापुर निवासी 48 वर्षीय राजेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मजदूरों की पहचान सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र के नारे पुरवा निवासी कल्लू (18), कुलदीप (18) और संदीप (32) के रूप में हुई है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

चानक फैक्ट्री की दीवार गिरी

घायल मजदूरों के साथी केशवलाल ने बताया कि सभी लोग नाला निर्माण का कार्य कर रहे थे, तभी अचानक फैक्ट्री की दीवार गिर गई। इस हादसे में राजेंद्र की मौके पर ही हालत बिगड़ गई और बाद में उनकी मौत हो गई, जबकि उनके बेटे कल्लू समेत तीन मजदूर घायल हो गए।

नकल पर जीरो टॉलरेंस! उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए 1261 केंद्र तैयार, जानें इस बार क्या होने वाला है खास?

मलवां थाना प्रभारी राज किशोर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हुई है और तीन अन्य घायल हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 7 January 2026, 4:27 PM IST