फतेहपुर में मछली का शिकार करने गए व्यक्ति की मौत, चार बच्चे हुए अनाथ, जानें हुआ हादसा

यह घटना फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक मुत्तौर मार्ग पर स्थित तराई नाला पुलिया की है। जानकारी के अनुसार रात करीब 9 बजे ललौली कस्बा निवासी सलाम पुत्र शेरखान उम्र करीब 45 वर्ष जमुना नदी के बाढ़ के पानी में मछली का शिकार करने नाले के पास गया था। बारिश और बाढ़ के चलते नाले में पानी का तेज बहाव था। इसी बीच सलाम का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। अचानक हुए हादसे से आसपास मौजूद ग्रामीण घबरा गए।

Fatehpur: फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में बीती रात करीब 11 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। जमुना नदी के बाढ़ के पानी में मछली का शिकार कर रहे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही इस हादसे से सनसनी फैल गई।

कैसे हुआ हादसा

यह घटना फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक मुत्तौर मार्ग पर स्थित तराई नाला पुलिया की है। जानकारी के अनुसार रात करीब 9 बजे ललौली कस्बा निवासी सलाम पुत्र शेरखान उम्र करीब 45 वर्ष जमुना नदी के बाढ़ के पानी में मछली का शिकार करने नाले के पास गया था। बारिश और बाढ़ के चलते नाले में पानी का तेज बहाव था। इसी बीच सलाम का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। अचानक हुए हादसे से आसपास मौजूद ग्रामीण घबरा गए।

फतेहपुर में मौर्य समाज का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं होने पर विधानसभा घेराव की चेतावनी

मौके पर मचा हड़कंप

घटना की सूचना पर स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए जुट गए। ग्रामीणों और गोताखोरों ने लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सलाम को पानी से बाहर निकाला। उसकी हालत गंभीर देख लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ललौली पुलिस ने 108 एंबुलेंस के जरिए युवक को गाजीपुर अस्पताल भेजवाया दिया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सलाम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पत्नी की पहले ही हो चुकी मौत

जानकारी के अनुसार सलाम की पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। चार बच्चियों का पालन-पोषण किसी तरह कर रहा था। परिजनों ने बताया कि तराई के नाला में मछली पकड़ने गया था, लेकिन बाढ़ के कारण पानी की गहराई और तेज धारा ने उसकी जान ले ली। ललौली पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

फतेहपुर: पूर्व मंत्री की अभद्र टिप्पणी से अधिवक्ता समाज में आक्रोश, माफी और कानूनी कार्रवाई की मांग

पुलिस का क्या कहना है?

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर गांव के लोग इस घटना से गहरे सदमे में हैं। और हर कोई परिवार को ढांढस बंधाने में लगा है। वहीं मृतक की चारों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 27 August 2025, 9:33 PM IST