हिंदी
गाजियाबाद की एक विवाहिता ने पति पर प्रेमिका के साथ मिलकर उसे कार से कुचलने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि नैनीताल में पति को दूसरी युवती के साथ पकड़ने पर उसे करीब 100 मीटर तक कार के बोनट पर घसीटा गया। पीड़िता की शादी 2015 में हुई थी और दंपती का एक छह वर्षीय बेटा है।
गर्लफ्रेंड को नैनीताल ले गया घुमाने (Img: Google)
Ghaziabad: रिश्तों की आड़ में रची गई एक खौफनाक साजिश सामने आई है। प्रेम संबंधों के शक ने एक विवाहिता की जान पर बन आई। जब उसके ही पति ने कथित तौर पर प्रेमिका के साथ मिलकर उसे कार से कुचलने की कोशिश की। उत्तराखंड के नैनीताल में हुई इस सनसनीखेज वारदात में महिला को करीब 100 मीटर तक कार के बोनट पर घसीटा गया। इस मामले ने गाजियाबाद से लेकर नैनीताल तक पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया है।
पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी साल 2015 में गाजियाबाद के श्याम पार्क निवासी अभिषेक कौशिक से हुई थी। दंपती का एक छह साल का बेटा भी है। महिला बहराइच जिले में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। उसका पति नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करता है। महिला ने आरोप लगाया है कि पति के उसी कंपनी में काम करने वाली एक युवती से अवैध संबंध हैं। जिसकी जानकारी उसे पहले से थी। उसने परिवार को बचाने के लिए चुप्पी साध रखी थी।
पति निकला गंजा तो बीवी ने करवाई एफआईआर, नोएडा पुलिस बोली- मामला गंभीर है
महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उसका पति बिना किसी सूचना के उस लड़की के साथ नैनीताल घूमने चला गया। जब उसे इसकी जानकारी मिली तो वह अपने परिजनों के साथ नैनीताल पहुंची। उसने पति और युवती को नैनीताल में कार से घूमते हुए देख लिया। इस दौरान उसने पति को रोकने और बातचीत करने की कोशिश की। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान गुस्से में आकर पति ने बोनट पर बैठाकर घसीटते हुए कार दौड़ा दी।
नोएडा में AAP पार्टी को मिला नया कप्तान, जिलाध्यक्ष बने परशुराम चौधरी
घटना के बाद पीड़िता ने नैनीताल पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि वहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने गाजियाबाद लौटकर वेव सिटी थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि घटना नैनीताल क्षेत्र में हुई है। इसलिए गाजियाबाद पुलिस द्वारा जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को नैनीताल पुलिस को ट्रांसफर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों और आरोपों की गहन जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।