हिंदी
फतेहपुर जिले के नगर पंचायत असोथर निवासी अजय कुमार सिंह को क्षत्रिय करणी सेना का वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति करणी सेना के जिलाध्यक्ष ठाकुर राज सिंह उर्फ उत्कर्ष सिंह द्वारा की गई है। जैसे ही यह खबर सामने आई, नगर पंचायत क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे जनपद में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई।
अजय कुमार सिंह को मिली ये अहम जिम्मेदारी
Fatehpur: फतेहपुर जिले के नगर पंचायत असोथर निवासी अजय कुमार सिंह को क्षत्रिय करणी सेना का वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति करणी सेना के जिलाध्यक्ष ठाकुर राज सिंह उर्फ उत्कर्ष सिंह द्वारा की गई है। जैसे ही यह खबर सामने आई, नगर पंचायत क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे जनपद में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई।
अजय कुमार सिंह का नाम फतेहपुर में एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और संगठक के रूप में जाना जाता है। वे लंबे समय से सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। समाजसेवा, युवाओं को जोड़ने और संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने में उनकी अहम भागीदारी रही है। उनकी ईमानदार कार्यशैली, दृढ़ निष्ठा और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए ही करणी सेना ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद अजय कुमार सिंह ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “मैं इस पद को एक जिम्मेदारी मानते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन को मजबूती देने का कार्य करूंगा। करणी सेना के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाकर समाजहित में निरंतर कार्य करता रहूंगा।” उन्होंने यह भी कहा कि वे सामाजिक समरसता, युवाओं के सशक्तिकरण और संस्कृति संरक्षण जैसे कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
अजय कुमार सिंह की नियुक्ति की जानकारी मिलते ही असोथर नगर पंचायत सहित पूरे फतेहपुर जिले में बधाइयों का तांता लग गया। लोगों ने उन्हें उनके संगठनात्मक योगदान और कार्यशैली के लिए साधुवाद और शुभकामनाएं दीं।
बधाई देने वालों में कुंवर बृजेंद्र प्रताप सिंह (बेटू), शिवेंद्र प्रताप सिंह (बन्नू सिंह), असोथर चेयरमैन नीरज सिंह सेंगर, राजेश सिंह, काशी प्रसाद गुप्ता, विनोद गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह गौतम, चंद्रशेखर त्रिपाठी, सभासद पुष्पा सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी ने विश्वास जताया कि अजय कुमार सिंह की नियुक्ति से करणी सेना को एक नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
स्थानीय नागरिकों और समर्थकों का मानना है कि अजय कुमार सिंह जैसे ऊर्जावान और समर्पित व्यक्ति को यह जिम्मेदारी मिलना न केवल संगठन के लिए बल्कि जिले के सामाजिक विकास के लिए भी एक सकारात्मक संकेत है।
उनकी सक्रियता से संगठन को स्थानीय से लेकर जिला स्तर तक और अधिक मजबूती मिलेगी।