
शातिर आरोपी गिरफ्तार
Gorakhpur: गोरखपुर में भरोसे और दोस्ती की आड़ में लाखों रुपये की कथित ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शाहपुर थाना क्षेत्र में एक शातिर आरोपी ने पहले परिचित व्यक्ति से खुद के नाम पर लाखों रुपये उधार लिए और फिर उसी भरोसे का फायदा उठाकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए बड़ी ठगी को अंजाम दे डाला। मामले में कार्रवाई करते हुए शाहपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने करीब 31 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने शुरुआत में अपने परिचित व्यक्ति से खुद के नाम पर 16 लाख रुपये उधार लिए थे। इसके बाद उसने अपने दोस्त को व्यापार में भारी नुकसान होने की कहानी सुनाई और पीड़ित को भरोसे में लेकर उससे दोबारा 15 लाख रुपये और ले लिए। पीड़ित को लगा कि वह अपने परिचित की मदद कर रहा है, लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसके साथ एक बड़ी साजिश रची जा रही है।
|Video| गोरखपुर कचहरी बस स्टेशन की बदहाल व्यवस्था उजागर, जिम्मेदार अधिकारी नदारद
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने जिस दोस्त के नाम पर पैसे लिए थे, उसी के नाम की फर्जी आईडी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लिए। आरोप है कि इन नकली दस्तावेजों के जरिए आरोपी ने पूरी रकम हड़प ली। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए तो आरोपी ने उसे पहचानने तक से इंकार कर दिया।
मामला सामने आने के बाद पीड़ित ने शाहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा संख्या 72/2025 दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की। केस में धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, जालसाजी और आपराधिक साजिश जैसी गंभीर धाराएं लगाई गईं। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी।
एमएमएमयूटी गोरखपुर को मिला नया कुलपति, प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा की नियुक्ति
पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष शाहपुर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को सफलता मिली। उपनिरीक्षक विकास कुमार और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बेचू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सेमरा नंबर-2 थाना गुलरिहा, गोरखपुर का रहने वाला बताया गया है, जबकि उसका स्थायी पता रामकोला थाना क्षेत्र, जिला कुशीनगर में है।
Location : Gorakhpur
Published : 22 May 2026, 7:04 PM IST