एमएमएमयूटी गोरखपुर को मिला नया कुलपति, प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा की नियुक्ति

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा को नया कुलपति नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी रहेगी।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 21 May 2026, 6:05 PM IST
google-preferred

Gorakhpur: गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रोफेसर अनुपमा कौशिक शर्मा को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है। यह नियुक्ति विश्वविद्यालय अधिनियम 2013 की धारा-11 के अंतर्गत प्रदान की गई शक्तियों के तहत की गई है।

जारी आदेश के अनुसार प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा, जो वर्तमान में अध्यक्ष एवं निदेशक के पद पर डा. एसएसबी यूनिवर्सिटी ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में कार्यरत हैं, उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए एमएमएमयूटी का कुलपति नियुक्त किया गया है।

राज्यपाल के आदेश से हुआ नियुक्ति पत्र जारी

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा विश्वविद्यालय की नई कुलपति के रूप में कार्यभार संभालेंगी और निर्धारित अवधि तक इस पद पर रहेंगी। इस नियुक्ति के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में नए नेतृत्व को लेकर औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Location :  Lucknow

Published :  21 May 2026, 6:05 PM IST

Advertisement