हिंदी
1200 कर्मचारी अचानक हुए गायब
Noida: नोएडा में जनगणना करने वाले 1200 कर्मचारी अचानक हुए गायब Noida Desk: नोएडा में एक अनोखा मामला देखने को मिला है। जनगणना ड्यूटी में लगाए गए 1200 कर्मचारी अचानक जिले से गायब हो गए। नोएडा में 22 मई से शुरू होने जा रही है, लेकिन उससे पहले इस ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारी अचानक गायब हो गए। ड्यूटी से बचने के लिए कर्मचारियों ने यह गलत काम किया है। अब इनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
कर्मचारियों के खिलाफ बड़ा कदम
दरअसल, जनगणना कार्य की जिम्मेदारी इस बार नोएडा प्राधिकरण को सौंपी गई है। इसके लिए करीब 2240 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इनमें से करीब 1200 कर्मचारी अब तक प्रशिक्षण कार्यक्रम से दूरी बनाए हुए हैं। लगातार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में कर्मचारी ट्रेनिंग में नहीं पहुंचे, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। अंतिम नोटिस के बाद भी नहीं पहुंचे तो होगी FIR नोएडा प्राधिकरण ने अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए अंतिम नोटिस जारी कर दिया।
आगरा विवि में फिर ‘नकल का खेल’ उजागर! 11 कॉलेजों की जांच में मचा हड़कंप, एक कॉलेज पर बड़ी कार्रवाई
ड्यूटी कटवाने की कोशिश
प्रशासन ने साफ कहा है कि मंगलवार यानी आज सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में अगर ये कर्मचारी शामिल नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ जनगणना कार्य में सहयोग न करने के आरोप में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जनगणना राष्ट्रीय स्तर का बेहद महत्वपूर्ण कार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी माना कि कई कर्मचारी सिफारिश और दबाव के जरिए अपनी ड्यूटी कटवाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब ऐसे मामलों पर सख्त रुख अपनाया गया है।
हमीरपुर जिला अस्पताल में हंगामा, डॉक्टरों से मारपीट और लूट, ओपीडी बंद कर कोतवाली पहुंचे चिकित्सक
नियमों के तहत सख्त कार्रवाई
अधिकारियों की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला इस पूरे मामले को लेकर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों की अहम बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में सभी सीनियर मैनेजर और प्रबंधक मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनगणना कार्य में किसी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए और अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ तय नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। प्रशासन का कहना है कि जनगणना अभियान को समय पर और सफल तरीके से पूरा करना प्राथमिकता है। ऐसे में अब गैरहाजिर कर्मचारियों पर कार्रवाई लगभग तय मानी जा रही है।
Location : Noida
Published : 19 May 2026, 1:40 PM IST