अमेठी में इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, खंडहर में छिपाकर रखी थीं चोरी की बाइकें

पुलिस अधीक्षक Saravanan T के मुताबिक ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत थाना Musafirkhana पुलिस रविवार को संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मंगलम अंडरपास के पास सुलतानपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ की गई।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 25 May 2026, 3:55 PM IST
google-preferred

Amethi: अमेठी पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर समेत दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर खंडहर में छिपाकर रखी गई चार चोरी की मोटरसाइकिलें और एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया है। पूछताछ में बाइक चोरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

मंगलम अंडरपास के पास हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक Saravanan T के मुताबिक ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत थाना Musafirkhana पुलिस रविवार को संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मंगलम अंडरपास के पास सुलतानपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ की गई।

पूछताछ में बाइक चालक ने अपना नाम रोशन अहमद निवासी भीखीपुर थाना मुसाफिरखाना बताया, जबकि पीछे बैठे युवक ने अपना नाम आकाश गुप्ता निवासी गल्लामंडी थाना मुसाफिरखाना बताया।

20 हजार का इनामी निकला रोशन अहमद

जब पुलिस ने बाइक के कागजात मांगे तो दोनों कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। जांच में सामने आया कि रोशन अहमद गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था और उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ पहले से चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए, जिनमें एक रियलमी कंपनी का चोरी का मोबाइल निकला।

खंडहर से मिलीं तीन और चोरी की बाइकें

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि वे मिलकर बाइक चोरी करते थे और बाद में उन्हें बेचकर पैसे बराबर बांट लेते थे। उन्होंने बताया कि बरामद स्प्लेंडर प्लस बाइक करीब तीन महीने पहले प्रतापगढ़ के कामाख्या इंटर कॉलेज सांगीपुर से चोरी की गई थी।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पब्लिक हॉस्पिटल के आगे स्थित एक खंडहर में छापा मारा, जहां से चोरी की तीन और मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।

सुलतानपुर और प्रतापगढ़ में भी करते थे वारदात

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह ने एक अपाचे बाइक करीब 50 दिन पहले Sultanpur कचहरी से चोरी की थी। दूसरी स्प्लेंडर बाइक अलीगंज बाजार थाना बंधुआ कला क्षेत्र से और तीसरी बाइक कुड़वार थाना क्षेत्र के राजापुर बाजार से चोरी की गई थी।

पुलिस से बचने के लिए बदल देते थे नंबर प्लेट

आरोपी पुलिस से बचने के लिए चोरी की बाइकों की नंबर प्लेट बदल देते थे, ताकि वाहन की पहचान न हो सके। फिलहाल थाना मुसाफिरखाना पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।

Location :  Amethi

Published :  25 May 2026, 3:55 PM IST

Advertisement