रूस ने टेलीग्राम फाउंडर पावेल दुरोव को किया वॉन्टेड घोषित, आतंकवाद में मदद का बड़ा आरोप!

रूस ने टेलीग्राम फाउंडर पावेल दुरोव पर आतंकवाद और चरमपंथ को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें वॉन्टेड लिस्ट में डाला है। रूसी सुरक्षा एजेंसी का कहना है कि टेलीग्राम का इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों के लिए हो रहा है।

Updated : 29 July 2026, 4:06 PM IST
google-preferred

New Delhi: रूस और लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के बीच टकराव अब अपने चरम पर पहुंच गया है। रूसी अधिकारियों ने बुधवार को टेलीग्राम के संस्थापक पावेल दुरोव पर आतंकवाद और चरमपंथ को बढ़ावा देने में मदद करने का बेहद गंभीर आरोप लगाया है। इस कड़े कदम के तहत रूस ने पावेल दुरोव का नाम अपनी इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट में भी डाल दिया है।

क्यों भड़का रूस? सामने आई यह बड़ी वजह

रूस की प्रमुख घरेलू सुरक्षा एजेंसी द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, टेलीग्राम प्रशासन ने देश के भीतर सक्रिय उन संदिग्ध चैनलों, चैट्स और बॉट्स को ब्लॉक या डिलीट करने से साफ इनकार कर दिया है, जिनका इस्तेमाल यूक्रेनी खुफिया एजेंसियों, आतंकवादियों और चरमपंथी संगठनों द्वारा बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।

वर्ल्ड क्लास दिल्ली मेट्रो बनी वाटर पार्क: जनकपुरी स्टेशन में भरा पानी, वायरल वीडियो देख यूजर्स बोले- अब नाव ही ले आओ!

एजेंसी का यह भी आरोप है कि इन प्लेटफॉर्म्स का गलत इस्तेमाल तोड़-फोड़, आतंकवादी गतिविधियों, सामूहिक हत्याओं और साइबर धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराधों की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने के लिए किया जा रहा है।

दुरोव और रूसी प्रशासन के बीच लंबे समय से खींचतान

पावेल दुरोव पर यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब रूस पहले से ही देश के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप्स में शुमार टेलीग्राम पर कई तरह की पाबंदियां लगा रहा है। इस साल की शुरुआत में खुद पावेल दुरोव ने यह खुलासा किया था कि रूसी अधिकारियों ने उनके खिलाफ आपराधिक जांच शुरू कर दी है।

रात में मंदिर पर चोरों का धावा! 10 किलो का घंटा ले उड़े, सुबह श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप

उस दौरान दुरोव ने रूसी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया था कि अधिकारी टेलीग्राम की पहुंच को बाधित करने और बैन लगाने के लिए झूठे बहाने गढ़ रहे हैं। उनके मुताबिक, इस सबका असली मकसद नागरिकों के गोपनीयता और बोलने की आजादी के मौलिक अधिकारों का गला घोंटना है।

Location :  New Delhi

Published :  29 July 2026, 4:06 PM IST

Advertisement