बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा; दो बाइकों की टक्कर में शिक्षक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मोहम्मदपुर खाला के बसौली गांव में बीती रात दो बाइकों की टक्कर में शिक्षक विद्युतकांत पांडेय की मौत हो गई, जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।