रामपुर में खून, शक और फरारी… महिला टीचर की मौत ने खड़े किए कई सवाल

रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र की शिव बिहार कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही महिला टीचर एकता का शव संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार पति की तलाश कर रही है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 7 April 2026, 6:14 AM IST
google-preferred

Rampur: जिले में एक महिला टीचर की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। शिव बिहार कॉलोनी के एक किराए के मकान में रहने वाली टीचर एकता का शव कमरे के अंदर मिलने के बाद पूरा मोहल्ला दहशत और सवालों में घिर गया। सबसे बड़ा शक इस बात पर गहराया है कि घटना के बाद उसका पति मौके से फरार हो गया। परिजनों ने सीधे-सीधे हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस अब इस मौत के पीछे की सच्चाई तलाशने में जुट गई है।

किराए के मकान में मिला महिला टीचर का शव

जानकारी के मुताबिक, मेरठ निवासी एकता रामपुर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित शिव बिहार कॉलोनी में अपने पति के साथ किराए के मकान में रह रही थी। बताया जा रहा है कि संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव कमरे के अंदर मिला। जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई, इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद महिला टीचर एकता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने शुरुआती जांच में कमरे और आसपास की परिस्थितियों को भी गंभीरता से खंगाला।

रामपुर में क्या हुआ उस रात? बच्ची के इशारों ने सब कुछ बता दिया, पढ़िए सनसनीखेज खबर

परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मृतका के परिजनों को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन रामपुर पहुंचे और घर के आसपास के लोगों से बातचीत कर घटना के बारे में जानकारी जुटाई। इस दौरान परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एकता की हत्या उसके पति ने ही की है। उनका कहना है कि मामला सामान्य मौत का नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या का लग रहा है।

पति फरार, पुलिस की कई टीमें तलाश में

इस पूरे मामले को और ज्यादा संदिग्ध इसलिए माना जा रहा है क्योंकि घटना के बाद एकता का पति फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए टीमें लगा दी हैं। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी या संदिग्ध पति को जल्द हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। जिससे पूरे मामले का सच सामने आ सके।

Location :  Rampur

Published :  7 April 2026, 6:14 AM IST

Advertisement