प्रयागराज में गंगा-यमुना का कहर, सैकड़ों नावें डूबीं, संकट में नाविकों की आजीविका
प्रयागराज में जारी मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं ने शहर के तटीय इलाकों में भारी तबाही मचा दी है। गंगा और यमुना के किनारे सैकड़ों नावें डूब गईं या बह गईं, जिससे नाविक समुदाय के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। संगम, दारागंज, नैनी और झूंसी घाट क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।