यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जनरल कोचों में जगह न मिलने पर अभ्यर्थी एसी कोचों में घुस गए, जिसके बाद RPF ने मोर्चा संभाला।
फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने सघन चेकिंग के दौरान 148 जीवित कछुओं के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। कछुओं की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपी ट्रेन से तस्करी की फिराक में थे।
डीडीयू जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से एक गंभीर मामला सामने आया। ट्रेन के पहुंचते ही की गई जांच में कई मासूम सुरक्षित किए गए और एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना पर अलीगढ़ स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आरपीएफ-जीआरपी ने संदिग्ध यात्री को पकड़कर बैग की जांच की, जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। फिलहाल उससे पूछताछ और उसके इतिहास की जांच जारी है।
बिहार चुनाव से पहले आरपीएफ और जीआरपी को मिली बड़ी सफलता। चंदौली के डीडीयू जंक्शन पर चेकिंग के दौरान एक युवक से 16 लाख रुपये कैश बरामद हुआ। युवक वाराणसी से आरा जा रहा था, लेकिन कैश के कोई दस्तावेज नहीं मिले- आयकर विभाग को सौंपी गई जांच।
चंदौली के डीडीयू जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 23 किलो से अधिक चांदी के साथ पकड़ा। चांदी की कीमत 13.58 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी को आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।
चंदौली में अलीनगर पुलिस और RPF की टीम ने रेलवे ओवरब्रिज के पास की छापेमारी में 150 लीटर शराब जब्त की और 17 तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपी ट्रेन से शराब बिहार भेजने की तैयारी में थे।