तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप: “मेरा नाम ही मतदाता सूची में नहीं”, आयोग ने पेश किए सबूत
राजद नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। उन्होंने चुनाव आयोग के ऐप पर अपना नाम खोजने की कोशिश की, लेकिन न मिलने पर सवाल उठाए। वहीं, चुनाव आयोग ने उनके दावे को गलत बताते हुए सबूत के साथ नाम सूची में मौजूद होने की पुष्टि की।