मैनपुरी में रामजीलाल सुमन का योगी सरकार पर हमला, बोले- ‘भ्रष्टाचार 10 गुना बढ़ गया’; 2027 में जनता बताएगी फर्क
मैनपुरी पहुंचे सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार इश्तहारों और विज्ञापनों से नहीं बल्कि आंकड़ों और जन विश्वास से चलती है। सुमन ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, जाति जनगणना, महिला आरक्षण और संसद में गतिरोध जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा और कहा कि 2027 का चुनाव सरकार के कामकाज का असली फैसला करेगा।