सड़क हादसों पर ब्रेक लगाने की तैयारी, अब 10 मिनट में पहुंचेगी एंबुलेंस, जाल्द बदलेगा इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम
देश में सड़क हादसों को कम करने और घायलों को समय पर इलाज देने के लिए NHAI ने बड़ा कदम उठाया है। अब हाईवे पर एंबुलेंस रिस्पॉन्स टाइम 20-30 मिनट से घटाकर 10 मिनट किया जाएगा। इसके लिए 16 हजार किमी जोखिम वाले हिस्सों की पहचान कर निगरानी, लाइव ट्रैकिंग और एंबुलेंस नेटवर्क विस्तार की योजना बनाई गई है।