UP News: सुरक्षा की अनदेखी बनी जानलेवा; सोनभद्र में हाईवोल्ट तार से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सोनभद्र के चौना गांव में नमामि गंगे परियोजना का 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार टूटकर गिरा जिससे एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से परिवार और गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।