सपा सांसद आदित्य यादव ने लोकसभा में उठाया बड़ा मुद्दा, कहा- इससे देश का भविष्य होगा बेहतर
बदायूं से समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने लोकसभा के शीतकालीन सत्र में नाभिकीय ऊर्जा के संधारणीय दोहन और अभिवर्धन विधेयक-2025 पर अपनी बात रखी। यह विधेयक परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी भागीदारी और देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने से जुड़ा है।