UP Crime: दिनदहाड़े हत्या से उबाल में अधिवक्ता समाज, गिरफ्तारी नहीं तो प्रदेशभर में आंदोलन की चेतावनी
रामपुर में अधिवक्ता फारूख अहमद खान की सरेआम गोली मारकर हत्या के बाद पूरे प्रदेश में वकीलों में भारी आक्रोश है। महराजगंज बार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है।