हिंदी
Mainpuri News: मैनपुरी में आज शुक्रवार को एक बार फिर वकीलों ने अपनी आवाज उठाई। कलेक्ट्रेट बार संगठन के वकीलों ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। यह विरोध जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और राजस्व अधिकारी ध्रुव शुक्ला के खिलाफ था। वकील अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और फिर शुरू हुआ धरना प्रदर्शन। उनके निशाने पर थे राजस्व अधिकारी ध्रुव शुक्ला और उनके नेतृत्व में आरओ कोर्ट में नए मामलों को न लेने की प्रक्रिया। वकीलों का कहना है कि इस लापरवाही के कारण न्याय में विलंब हो रहा है और जनता को भारी नुकसान हो रहा है। प्रदर्शनकारी अधिकारियों पर आरोप लगा रहे हैं कि वे मामले में पारदर्शिता और न्याय की कमी दिखा रहे हैं।
Location : Mainpuri
Published : 11 July 2025, 3:38 PM IST
Topics : DM Mainpuri lawyers mainpuri revenue officer Video Story