हिंदी
देवरिया: कलेक्ट्रेट परिसर में बुधावर उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां जिलाधिकारी अखंड प्रताप और अधिवक्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। हंगामा बढ़ता देख कलेक्ट्रेट में पुलिस फोर्स को बुला लिया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक दोनों तरफ से हुई वाद विवाद के बाद अधिवक्ता लामबंद होकर जिलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हंगामा को देख कलेक्ट्रेट में पुलिस फोर्स बुला ली गई है।
बताया जा रहा है कि घटना की मुख्य वजह अधिवक्ताओं के लिए बनाए गए अधिवक्ता चेंबर में कब्जे का मामला है। कलेक्ट्रेट परिसर में तीन मंजिला अधिवक्ता चैंबर बनाया गया है। जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर अधिवक्ताओं के लिए चैंबर देने के लिए प्रशासन की तरफ से सहमति बनी है।
अधिवक्ताओं का कहना है कि अधिवक्ता चेंबर की पूरी बिल्डिंग अधिवक्ताओं की है। प्रशासन का कहना है कि प्रथम एवं द्वितीय तल सरकारी विभागों के लिए कार्यालय खोले जाएंगे। इस बात को लेकर अधिवक्ता नाराज हैं।
कुछ लोगो का कहना कि कुछ वकील लोग अपने व्यक्तिगत काम के लिए जिलाधिकारी से मिलने गए थे जिसको लेकर दोनो के बीच तीखी नोक झोक हो गई। वही इस संबंध में कोई भी मीडिया से बात करने को तैयार नहीं है ।
Published : 19 June 2024, 7:46 PM IST
Topics : Argument Deoria District Magistrate lawyers अधिवक्ता कलेक्ट्रेट परिसर जिलाधिकारी देवरिया हड़कंप