देवरिया में होली पर युवक को लगा ‘मौत’ का इंजेक्शन, फूटा लोगों का आक्रोश; जानिये पूरा मामला

देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार को परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बड़ी मुश्किल से समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। घटना को लेकर इलाके में आक्रोश व्याप्त है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 5 March 2026, 12:57 PM IST
google-preferred

Deoria: जनपद के रुद्रपुर में बुधवार को एक हास्पिटल में जमकर हंगामा मचा। इलाज के लाए गए युवक के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाये।  सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। युवक को ह्रदय रोग से संबधित समस्या थी। वह एक सप्ताह पूर्व से बीमार चल रहा था।  इलाज के दौरान डॉक्टरों ने युवक को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई। मौत से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा खड़ा कर दिया।

मृतक युवक की पहचान ग्राम कृतपुरा निवासी देवानंद  (18) पुत्र सत्यनारायण यादव के रूप में हुई है।

परिजनों ने कथित तौर पर  रुद्रपुर कोतवाली के बस स्टेशन के समीप एक हास्पिटल पर आरोप लगाया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कृतपुरा निवासी देवानंद  यादव को सीने में दर्द की शिकायत थी। बुधवार को ज्यादा तबीयत खराब होने के कारण युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया। आरोप है कि चिकित्सक के  इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

नीतीश कुमार के लिये हमेशा क्यों नाटकीय रहा मार्च का महीना? जानिये उनसे जुड़े कुछ गजब संयोग और रिकार्ड

परिजनों ने लगाया ये आरोप

मृतक युवक के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत हुई है। अस्पताल के बाहर घंटों लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। अस्पताल को सील करने और चिकित्सक के विरुद्ध कारवाई करने की मांग करने लगे। पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया।

देवानंद यादव ने पिछले वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और वर्तमान में अपने परिवार के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटा रहे थे। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है।

Iran Israel War: मिडिल ईस्ट जंग में नया मोड़, ऑस्ट्रेलिया ने ली एंट्री; क्या अब बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

पुलिस की कार्रवाई

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल कल्याण सिंह सागर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली वजह का पता चलेगा। पुलिस मामले में आगे की  कार्रवाई में जुटी है।

Location : 
  • Deoria

Published : 
  • 5 March 2026, 12:57 PM IST

Advertisement
Advertisement