अस्पताल के गेट पर फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाहर एंबुलेंस में तड़पती रही प्रसूता; बदायूं में जल जीवन मिशन की लापरवाही उजागर
बदायूं के दातागंज में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे पाइपलाइन कार्य की लापरवाही का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ा। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर मलबा ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गई, जिससे अस्पताल का रास्ता घंटों बंद रहा। इसी दौरान प्रसूता को लेकर पहुंची एंबुलेंस बाहर फंसी रही। परिजन उसे गोद में उठाकर अस्पताल के अंदर ले गए।