जम्मू के वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज पर गिरी गाज, NMC ने छीनी मान्यता, जानें क्या है पूरा विवाद ?
नेशनल मेडिकल कमीशन ने गंभीर नियम उल्लंघन के चलते जम्मू स्थित श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द कर दी है। कॉलेज पहले से ही प्रवेश विवाद और राजनीतिक-सामाजिक विरोधों के कारण चर्चा में था। छात्रों को अन्य कॉलेजों में स्थानांतरित किया जाएगा।